हैदराबाद : आदर्श दंपत्ति और समाज सेवी मोरापाकुला खादर किरण और एम झांसी राणी क्रमश : किरण की साली और झांसी की बहन मंदिका साईश्री तोटा का शुभ विवाह विघ्न राजा के साथ 16 फरवरी को संतोषनगर स्थित गोकुल बैंक्वेट हॉल में भव्य रूप से परिजन और इष्ट मित्रों के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान सभी ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया और मंगलमय जिंदगी बिताने की कामना व्यक्त की।
इसी क्रम में 17 फरवरी को रामकोट स्थित शालीमर गार्डेन फंक्शन हॉल में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर दोनों के परिजन और इष्टमित्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उन्होंने नव दंपत्ति को आशीर्वाद दिया और सुखमय जीवन जीने की अपेक्षा व्यक्त की। तस्वीर में बाई ओर से मोरापाकुला खादर किरण, उद्योगपति मधुसूदन मिद्दे, प्रवीण, राजन्ना कुचनकार, विघ्न राजा गोयल, मंदिका साईश्री तोटा, समाजसेवी अन्नुश्वेता, अन्नु संतोष और एम झांसी को देखा जा सकता है।
