तेलंगाना में रखी गई वेदामृतम् वैदिक वानप्रस्थ और संन्यास आश्रम की आधार शिला, स्वामी ने किया यह आह्वान

हैदराबाद : तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले के गजवेल के मंडल के पीडिचेड़ गांव (दयानंद मार्ग) में वेदामृतम् वैदिक वानप्रस्थ और संन्यास आश्रम की आधार शिला 12 अप्रेल को वैदिक यज्ञ से रखी गई। इस समारोह में यज्ञ के ब्रह्मा स्वामी चिदानन्द सरस्वती (संस्थापक प्राचार्य निगम नीडम वेद गुरुकुलम्) ने यजमानों के संग यज्ञ करवाया और आधार शिला हेतु विशेष मंत्रों की आहुतियां प्रदान की गई। आधार शिला रखने वाले यज्ञ के यजमान और विशेष आमंत्रित सदस्य रहे हैं। आधारशिला रखने के पश्चात ध्वजारोहण स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के करकमलों से किया गया।

इसके बाद श्रोताओं और कार्यक्रम में उपस्थित आर्यजनों को मंच से स्वामी ने संबोधित किया। उन्होंने भावी नव निर्माणाधीन आश्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी और आव्हान किया कि वरिष्ठ आर्यजन वैदिक आश्रम व्यवस्था के अनुसार वानप्रस्थ और संन्यास ग्रहण कर इन आश्रमों की शोभा बढ़ाएं और शोध कार्यों में योगदान दें।

यह भी पढ़ें-

इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी पंडित गंगाराम स्मारक मंच के अध्यक्ष भक्त राम, तेलंगाना के अनेक जिलों, अन्य राज्यों और विदेशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। इनके अलावा विशेष अतिथि के रूप में बालब्रह्मम्, डी सत्यनारायण, आचार्य नलिनी, जक्कम राजार्य, श्रीमती व श्री नायिनी सत्यम्मा, राजेश्वर गौड, भरत मुनि, माशेट्टि श्रीनिवास, जगन आर्य, प्रताप आर्य और आर्य समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समापन शांति पाठ के साथ कार्यक्रम समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X