वीणा वादिनी साहित्यिक समिति का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन भव्य आयोजन, आपने बांधा समा

हैदराबाद : वीणा वादिनी साहित्यिक समिति ने हाल ही में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन का भव्य आयोजन आर्य कन्या विद्यालय सुल्तान बाजार में किया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर शीला बालाजी हिन्दी विभागाध्यक्ष लिटिल फ्लावर डिर्गी और पीजी कॉलेज रही है। कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती वंदना से किया गया। समिति के अध्यक्ष श्रुतिकान्त भारती जी ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया और स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाज सेविकायें- उमा गोपी नाथ, आदि प्रशान्ती, रजनी शिन्दे एवं लता प्रिया उपस्थित थीं। समिति द्वारा सभी जोरदार स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम डॉ रेखा देवी वर्मा, पद्मा टकसाली, अनिल कुमार गुप्ता, सत्य नारायण काकड़ा, राजकुमार यादव, सीताराम माने, डॉ कुमुद बाला, डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव, डॉ मुमताज सुलताना, निर्मला दीक्षित, कमल दीक्षित, मधु, परमेश्वरी शर्मा, विद्यादवे, पुष्पान्जली, सविता सोनी, अनीता, शोभा ठाकुर, गीता, गौरव कुमार और सुनीति मिश्रा, उमा तिवारी एवं सुधा ठाकुर आदि ने अपनी कवितायें और भजन प्रस्तुत कर समा बांधा।

यह भी पढ़ें-

प्रसिद्ध गायिका भाग्यश्री भी उपस्थित रही। उनका भी भव्य स्वागत किया गया। भाग्यश्री ने अपने मधुर गायन से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और सभी को आनन्दित किया। समिति के परामर्शदाता प्रदीप जाजू ने और सत्यनारायण शर्मा ने शॉल द्वारा सभी का सम्मान किया। इस कार्यक्रम में श्रीमती शारदा देशपांडे, मीरा आर्य, शकुन्तला त्रिपाठी, सतीश जाजू और सत्यनारायण जाधव, सुमन गुप्ता आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। डॉ मुमताज सुल्ताना के द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई। वाणी वादिनी संस्था मुमताज का हृदय से आभार प्रकट किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन समिति की सचिव सुधा ठाकुर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X