Breaking News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बड़े हादसे में बाल-बाल बचे, सुरक्षाकर्मियों ने तोड़े कार के ग्लास

हैदराबाद: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बड़े हादसे में बाल-बाल बच गये। परेड ग्राउंड्स में केंद्र सरकार की ओर से तेलंगाना मुक्ति दिवस समारोह भव्य रूप से मनाया गया। इस समारोह में अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और संबोधित किया।

इसके बाद अमित शाह हरिता प्लाजा के लिए रवाना हो गये। इसी क्रम में एक अज्ञात वाहन उनके काफिले के सामने आकर रुक गया। बार-बार चेतावनी देने के बाद भी बहुत देर तक अज्ञात वाहन ना ही आगे बढ़ा और ना ही बाजू हटा। इसके चलते अमित शाह के सुरक्षाकर्मियों ने क्रोधित होकर उस अज्ञात कार के पीछे के ग्लास तोड़ दिये।

अज्ञात कार किसी की है, सामने आकर क्यों रोका गया, इसके पीछे क्या मकसद था? पुलिस इसकी जांच कर रहे हैं। एक बड़ा हादसा टल जाने से सभी ने राहत की सांस ली। इस समय अमित शाह हरित प्लाजा में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से बैठक कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X