तेलुगु फिल्म ‘हुशारु पिट्टलु’ इवेंट में अप्रत्याशित घटना, फिल्म अभिनेता ने अपने ही गाल पर मार लिया जोर-जोर से थप्पड़, ऐसा क्यों किया यह तो पढ़कर ही जान पाओगे आप

हैदराबाद : तेलुगु फिल्म ‘हुशारु पिट्टलु’ के इवेंट में अप्रत्याशित घटनाक्रम हुआ। अभिनेता भानु के व्यवहार से मंच पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। पुट्टा भानु नामक अभिनेता इवेंट में बोलते समय भावुक हो गए। फिल्मों के प्रति अपने गहरे लगाव और अभिनेता के रूप में मौका पाने के लिए उन्होंने जो मुश्किलें झेलीं उन्हें याद किया।

अभिनेता ने कहा, “ये सब सपना है या सच, यह समझ में नहीं आ रहा।” उन्होंने आगे कहा, “इतने बड़े स्क्रीन पर खुद को देखा है। अब भी यकीन नहीं हो रहा है।” बोलते-बोलते अपने ही हाथ से अपने ही गाल पर जोर जोर से थप्पड़ मार लिया। मंच में खड़े कलाकार इस घटना को देखकर दंग रह गये।

गौरतलब है कि अंशु और वासवी गणेशन के नेतृ्त्व में और भिक्षु के निर्देशन में तथा वेंकट यादव के निर्माण में फिल्म ‘हुशारु पिट्टलु’ है। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। एशियन और सुरेश फिल्म्स संस्था इसे रिलीज कर रही हैं।

Also Read-

इस दौरान निर्माता वेंकट यादव ने कहा, “टीज़र रिलीज के बाद फिल्म में कंटेंट क्या है। इस बात का पता न होने के कारण बहुत से लोगों ने बैड कमेंट किए हैं। यह इमोशन से भरी हुई फिल्म है। विश्वास है कि यह फिल्म सब के दिलों को छूएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X