फिल्मी जगत में गहरा दुख, प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, ‘महाभारत’ सीरियल में की थी यह भूमिका

हैदराबाद: सै, गजनी, छत्रपति जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से तेलुगु दर्शकों के करीब आए प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप रावत का निधन हो गया है। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मंगलवार को मुंबई में हार्ट अटैक से वे चल बसे। वे पिछले कुछ समय से ब्लड कैंसर से भी जूझ रहे थे। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। यह जानकारी अभिनेत्री विपना थाप ने मीडिया को दी है।

प्रदीप रावत तेलुगु, हिंदी और तमिल फिल्मों के जरिए पूरे देश में मशहूर हुए। तेलुगु में 2004 में आई फिल्म “सै” में भीक्षु यादव के किरदार से उन्होंने अपनी विलेनगिरी से लोकप्रियता हासिल की। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद गजनी, भद्रा, अंदरीवाडु, छत्रपति, लक्ष्मी, स्टालिन जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी विलेनगिरी का जलवा दिखाया। हाल ही में उन्होंने “वाल्तेरु वीरय्या” और “गायपड्डा सिंहम” फिल्मों में काम किया था।

यह भी पढ़ें-

प्रदीप का जन्म 1952 में जबलपुर में हुआ था। उनकी पत्नी कल्याणी रावत और दो बेटे विक्रम रावत और सिंह रावत हैं। बी. आर. चोपड़ा द्वारा बनाए गए “महाभारत” सीरियल में अश्वत्थामा के किरदार से उन्होंने छोटे पर्दे पर पहचान बनाई। प्रदीप रावत ने लगभग 80 फिल्मों में काम किया। हिंदी में सरफरोश, लगान, दीवार, गजनी जैसी फिल्मों से उन्होंने अच्छी पहचान बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X