आर्यसमाज ईसामिया बाज़ार में रामायण कथा का भव्य आयोजन, सफल बनाने का किया गया आह्वान

हैदराबाद : आर्यसमाज ईसामिया बाज़ार में रामायण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यहाँ जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयंती समारोह के राष्ट्रीय सदस्य डॉ धर्मतेजा ने यह जानकारी दी। उन्होंने आगे बताया है कि 12 से 17 अप्रैल तक प्रतिदिन सबेरे 7.30 से 9 बजे और शाम 6 से 8 बजे तक रामायण कथा का आयोजन किया जाएगा।

डॉ धर्मतेजा

इसी क्रम में 17 अप्रैल को राम नवमी पर्व के दिन बृहद यज्ञ एवं भव्य शोभा यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। इस यज्ञ एवं शोभा यात्रा के अवसर पर हरियाणा की प्रसिद्ध क्रान्तिकारी भजनोपदेशिका एवं रामायण की कथावाचिका बहन अंजली आर्या उपस्थित होंगी। इस आध्यात्मिक समारोह में महानगर के इष्ट मित्र बन्धु-बान्धव अपने परिवार के साथ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सफल बनाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X