हैदराबाद : शहीद जवान के पार्थिव शरीर को ले जा रही एम्बुलेंस का अनहोनी सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह चौंकाने वाली घटना उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई। देश की रक्षा में शहीद हुए आर्मी सूबेदार मेजर सत्यवान सिंह के पार्थिव शरीर को लखनऊ से उनके पैतृक गांव गाजीपुर में सैन्य सम्मान के लिए ले जा रही एम्बुलेंस भीषण हादसे का शिकार हो गई।
सुल्तानपुर जिला हलियापुर पुलिस स्टेशन सीमा में 79.6 किलोमीटर माइलस्टोन पर तेज गति से जा रही इस एम्बुलेंस को अज्ञात वाहन (ट्रक) ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एम्बुलेंस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और शहीद जवान के बेटे गौरव सिंह, एम्बुलेंस ड्राइवर जसपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शहीद के भाई राजन चौधरी, भतीजे राम समुझ सिंह को अस्पताल ले जाया गया, वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस तरह कुल चार लोगों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें-
देश के लिए प्राण अर्पित करने वाले सैनिक का अंतिम संस्कार करने जा रहे परिवार में ही शहीद जवान के शव के सामने बेटे, भाई सहित चार लोगों के दर्दनाक मौत से परिवार में और गांव में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। सूबेदार मेजर सत्यवान सिंह के पार्थिव शरीर को हलियापुर पुलिस स्टेशन परिसर में पूरे सम्मान के साथ सुरक्षित रखा गया।
इस भीषण हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया। मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए, पीड़ित परिवार के सदस्यों से संपर्क करके सरकार की ओर से हर तरह से तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन को आदेश दिया।
