फ्लाईदुबई को-पायलट पर अल-कायदा आतंकी संगठन की तारीफ, “बोले- जंग अभी खत्म नहीं हुई”

फ्लाईदुबई विमान में हुई घटना पर आतंकी संगठन अल-कायदा ने प्रतिक्रिया दी है। सनसनीखेज टिप्पणी की है कि हाइजैक की कोशिशें नाकाम होने के बावजूद.. जंग अभी खत्म नहीं हुई है। ओमान के को-पायलट हम्माम अल हम्मामी के कदमों की तारीफ करते हुए अल-कायदा ने कहा कि अमेरिका और इजरायल एयरलाइंस के विमानों पर इस प्रकार के हमले करने का आह्वान किया है।

इस संबंध में अल-कायदा की यमन स्थित शाखा (AQAP) ने अपनी साप्ताहिक पत्रिका ‘अल-बयान’ में एक संपादकीय प्रकाशित किया। ’11 सितंबर से 30 सितंबर के बीच’ शीर्षक वाले इस संपादकीय में 2001 में 11 सितंबर को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर गिरे विमान की फोटो, तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई विमान FZ 1073 की फोटो भी हैं। को-पायलट अल-कायदा सहानुभूति रखने वाला है, ऐसी रिपोर्टों के बीच यह संपादकीय आना महत्वपूर्ण हो गया है।

अरबी में लिखे उस लेख में चेतावनी दी गई, “जंग अभी खत्म नहीं हुई है जियोनिस्ट, अमेरिकी, इस्लाम के खिलाफ जंग लड़ रहे विभिन्न काफिर वर्गों की ताकतों को ले जा रहे विमान अभी भी आसमान में घूम रहे हैं। 11 सितंबर, 30 सितंबर को हुए हमलों की तरह वे अभी भी हमलों के खतरे में हैं”। उस संपादकीय के अनुसार अगर विमान हाइजैक सफल हो जाता, तो उस इलाके में शक्ति संतुलन बदल जाता।

यह भी पढ़ें-

अल-बयान संपादकीय ने कहा कि गैर-मुस्लिम भी अमेरिका और इजरायल को निशाना बना सकते हैं। ऐसा हमला मुसलमानों के हितों के लिए फायदेमंद होगा। टिप्पणी की कि “पहले की तुलना में आज अमेरिका व जियोनिस्टों के दुश्मन बहुत ज्यादा संख्या में हैं। भगवान को या परलोक को न मानने वाले व्यक्ति द्वारा हमला हो सकता है। लेकिन उसके कदम अंत में इस्लाम के हितों के लिए फायदेमंद होंगे”।

One thought on “फ्लाईदुबई को-पायलट पर अल-कायदा आतंकी संगठन की तारीफ, “बोले- जंग अभी खत्म नहीं हुई””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar