तेलंगाना में घर-घर इंदिरम्मा सिलाई मशीन योजना, प्राप्त हुए 4.80 लाख आवेदन, यहां से आये सबसे ज्यादा और कम

हैदराबाद: तेलंगाना में घर-घर इंदिरम्मा सिलाई मशीन योजना के लिए बीसी महिलाओं से भारी प्रतिक्रिया मिली है। बीसी कॉर्पोरेशन अधिकारियों ने बताया राज्यभर में करीब 4.80 लाख आवेदन आए हैं। सबसे ज्यादा नलगोंडा, निजामाबाद, जगित्याल, सिद्दिपेट और करीमनगर जिलों से आवेदन आए हैं। हर एक निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक हजार के हिसाब से 119 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1.19 लाख सिलाई मशीनें 100 प्रतिशत सब्सिडी पर मुफ्त दी जाएंगी। बीसी महिलाओं को स्वरोजगार देकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार यह योजना लाई है। बीसी कल्याण विभाग मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने 13 अगस्त को योजना शुरू करके उसी दिन से आवेदन लेना शुरू किया। 30 सितंबर तक आवेदन लिए गए। फिलहाल चयन प्रक्रिया जारी है।

नलगोंडा जिले में सबसे ज्यादा 29,500 आवेदन आए। अधिकारियों ने बताया निजामाबाद में 26,961, जगित्याल में 26,784, सिद्दिपेट में 24,600 और करीमनगर में 23,500 आवेदन आए हैं। निर्वाचन क्षेत्र वार सिरपुर कागजनगर से करीब 10 हजार आवेदन आए हैं। जगित्याल, धर्मपुरी, बालकोंडा, हुस्नाबाद, हुजूराबाद, कामारेड्डी व कोडंगल से भी भारी संख्या में आवेदन आए हैं। ग्रेटर हैदराबाद में आवेदन कम आए हैं। कारवां में 236, चारमीनार में 271, बहादुरपुरा में 541, गोशामहल में 777, जुबलीहिल्स में 613 और सनतनगर में 211 आवेदन आए। याकूतपुरा व कैंटोनमेंट निर्वाचन क्षेत्रों में भी एक हजार से कम आवेदन दर्ज हुए हैं।

आवेदनों की समय सीमा खत्म होने से लाभार्थियों की चयन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो गई है। निर्वाचन क्षेत्रों, मंडलों के अनुसार एमपीडीओ पात्र लोगों की पहचान करके लिस्ट कलेक्टरों को भेजेंगे। एक बार फिर वेरिफिकेशन के बाद जिला प्रभारी मंत्री को भेजकर अंतिम सूची फाइनल की जाएगी। भारी संख्या में आवेदन आने के मद्देनजर किसी भी गड़बड़ी को मौका न देकर पारदर्शी रूप से लाभार्थियों का चयन करने का मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने पहले ही कलेक्टरों को आदेश दिया है। अधिकारी बता रहे हैं चयन प्रक्रिया में करीब दो महीने लगने की संभावना है। चर्चा सरकारी हलकों में हो रही है कि 19 नवंबर या 9 दिसंबर को सिलाई मशीनें बांटने की संभावना है।

Also Read-

सिलाई मशीनों की सप्लाई के लिए बीसी कॉर्पोरेशन अधिकारियों ने टेंडर बुलाए हैं। टेंडर दाखिल करने की समय सीमा को इस महीने की 8 तारीख तक बढ़ाया गया है। उसके बाद टेक्निकल व फाइनेंशियल बिड की जांच करके कंपनी का चयन किया जाएगा। उषा, सिंगर व ब्रदर कंपनियों को टेंडर में मौका दिया गया है। हाल में आयोजित प्री-बिड मीटिंग में इन तीन कंपनियों के साथ 15 डीलर शामिल हुए। कुछ और कंपनियां और डीलर भी अपने को मौका देने के लिए सरकार से अनुरोध कर रही हैं।

One thought on “तेलंगाना में घर-घर इंदिरम्मा सिलाई मशीन योजना, प्राप्त हुए 4.80 लाख आवेदन, यहां से आये सबसे ज्यादा और कम”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar