हैदराबाद: थाईलैंड के मुकदाहन प्रांत में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक ग्यारह साल के लड़के ने अपने माता-पिता की कार को तेज रफ्तार से सड़क किनारे पैदल जा रहे बौद्ध भिक्षुओं के समूह को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के चलते सभी भिक्षु हवा में उड़कर नीचे गिर गये। इस दुर्घटना में नौ बौद्ध भिक्षुओं की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 20 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
मीडिया में प्रसारित और प्रकशित समाचार में यह जानकारी दी गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती किया है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें-
गौरतलब है कि दुनिया में सड़क हादसों में मौतों की दर सबसे ज्यादा वाले देशों में से थाईलैंड एक है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की रिपोर्टों के मुताबिक, देश में मोटर साइकिलों और तेज रफ्तार वाहन चलाने के कारण हर दिन दर्जनों लोगों की जान चली जाती है।
