शब्दवेध बुक हाउस की ओर से समाज सेवी अमर हबीब का भव्य स्वागत सम्मान, जानें इन दोनों की प्रतिभा

हैदराबाद : शब्दवेध बुक हाऊस की ओर से जनसंपर्क विशेषज्ञ प्रो सुरेश पुरी लोक पत्रकारिता पुरस्कार की घोषणा पर समाज सेवी अमर हबीब का स्वागत सम्मान हिन्दी प्रचार सभा हैदराबाद की ओर से किया गया। आपको बता दें कि शब्द वेध बुक हाऊस प्रकाशन के प्रकाशक प्रो सुरेश पुरी के सहयोग के कारण वैजनाथ वाघमारे ने अपने गुरु के नाम से उनके 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर इस वर्ष 2025 “प्रो सुरेश पुरी लोक पत्रकारिता पुरस्कार” प्रति वर्ष देने का निश्चय किया।

इसी पुरस्कार के अंतर्गत सर्वप्रथम पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमर हबीब का चयन किया गया। यह पुरस्कार 18 मई को सायं 6 बजे छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) महाराष्ट्र के मौलाना आजाद संशोधन केंद्र, मजनु हिल पर संपन्न होगा। इस संदर्भ में “प्रो सुरेश पुरी लोक पत्रकारिता पुरस्कार” ग्रहित पत्रकार एवं अंतर भारती के पूर्व राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं सलाहकार अमर हबीब अंतर भारती कार्यक्रम हेतु हैदराबाद आने पर पंडित नरेन्द्र भवन काचिगुडा के सभागार में हिन्दी प्रचार सभा हैदराबाद द्वारा उनका सत्कार समारोह किया गया।

यह भी पढ़ें-

इस दौरान हिन्दी प्रचार सभा हैदराबाद के विशेष अधिकारी श्रुतिकान्त भारती ने शॉल, माला, हिन्दी प्रचार सभा हैदराबाद का मोमेंटो तथा पगड़ी पहनाकर स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर अंतर भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष पांडुरंग नाडकर्णी (गोवा) सौ विभा भारती, श्रीमती मनीषा रानी आर्य, हिन्दी प्रचार सभा हैदराबाद के रजिस्ट्रार नामदेव वाघमोडे, कार्यालय मंत्री के वेंकटेश, शिवलिंगम गौड, जी आर नरसिंग, श्रीमती प्रतिभा कुलकर्णी, भानुदास पुजारे, श्रीमती सुनिता सबनीस, विनोद, श्रीकांत, श्रीमती सरिता, श्रीमती अरूणा व अंतर भारती के लगभग 50 सदस्य और अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X