“राजभाषा नियम, कार्यान्वयन एवं तिमाही प्रगति रिपोर्ट” पर हिन्दी कार्यशाला का सफल आयोजन, पढ़ें वक्ताओं के विचार

हैदराबाद: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) – राष्ट्रीय पोषण संस्थान (एनआईएन) में 18 जून को राजभाषा कार्यान्वयन समिति के संयोजक/वैज्ञानिक डॉ. सुब्बाराव एम. गवरवरपु की उपस्थिति में हिन्दी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में उपस्थित प्रशासनिक कर्मचारियों को उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने संस्थान द्वारा प्रत्येक तिमाही में परिषद को भेजी जाने वाली तिमाही प्रगति रिपोर्ट समय पर भेजने का निर्देश दिया।

इसके पश्चात पूर्व राजभाषा सलाहकार रामाराव ने कार्यशाला के दौरान राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी नियम से सभी को अवगत कराया। उन्होंने राजभाषा नियम का पालन पर ज़ोर देते हुए राजभाषा अनुभाग के साथ समन्वय स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया। राजभाषा सलाहकार वी. संतोषी दीपिका ने तिमाही प्रगति रिपोर्ट भरने संबंधी जानकारी प्रदान की है। उन्होंने उक्त रिपोर्ट के सभी मदों को विस्तार से समझाया और समय पर तिमाही रिपोर्ट हेतु आंकड़े प्रस्तुत करने के संबंध में सभी से अनुरोध किया।

Also Read-

अंत में कार्यशाला में उपस्थित स्टाफ को प्रोत्साहित करने हेतु राजभाषा कार्यान्वयन संबंधी क्विज़ आयोजित किया गया। सही उत्तर देने वाले स्टाफ को पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन ने न केवल कर्मचारियों में उत्साह और सहभागिता को बढ़ावा दिया, बल्कि राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X