FIFA World Cup-2026 Final : महासंग्राम आज, फाइनल में भिड़ेंगे अर्जेंटीना बनाम स्पेन, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजरें

न्यूयॉर्क: फीफा वर्ल्ड कप-2026 के फाइनल महासंग्राम के लिए सब कुछ तैयार है। रविवार आधी रात को होने वाले इस मेगा फाइट में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का मुकाबला मजबूत स्पेन से होगा। इस टूर्नामेंट में अर्जेंटीना अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंची है, लेकिन उसका सफर आसान नहीं रहा। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में और मिस्र के खिलाफ प्री-क्वार्टर में पीछे रहने के बाद भी उसने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की।

स्विट्जरलैंड और केप वर्डे के खिलाफ मैच एक्स्ट्रा टाइम तक गए थे। इसलिए फाइनल मैच भी उतना ही रोमांचक होने की संभावना है। अगर इस मैच में अर्जेंटीना जीतती है तो वह एक दुर्लभ रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। फुटबॉल इतिहास में 1958 और 1962 में ब्राजील ने लगातार दो बार वर्ल्ड कप जीता था। उसके बाद आज तक कोई भी टीम यह कारनामा नहीं कर पाई है। अब अर्जेंटीना का लक्ष्य उस फीट को दोहराना है।

अपने लंबे करियर में कई रिकॉर्ड तोड़ने वाले स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की नजरें भी इस रिकॉर्ड पर हैं। कप को बचाने के लिए हम पूरी ताकत झोंक देंगे, यह मेसी पहले ही साफ कर चुका है। वहीं अपने फुटबॉल इतिहास में दूसरी बार फाइनल में पहुंची स्पेन भी कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। कप्तान रोड्रि ने साफ कहा है कि 2023 नेशंस लीग और 2024 यूरोपीयन चैंपियनशिप के जरिए यहां तक पहुंची हमारी टीम कप के साथ ही घर लौटेगी। इस टूर्नामेंट में स्पेन की रक्षापंक्ति ने शानदार प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें-

अब तक खेले गए सात मैचों में उसने विरोधियों को सिर्फ एक ही गोल करने दिया। सेमीफाइनल में उसने फ्रांस को 2-0 से हराया। केप वर्डे के खिलाफ पहला मैच ड्रॉ करने के बाद स्पेन का वापसी का तरीका कमाल का रहा। कोच ने साफ किया है कि स्टार खिलाड़ी लामिन यमल पूरी तरह फिट है। गोलकीपर उनाई सिमोन ने नौ अहम गोल रोके और बेहतरीन फॉर्म दिखाई है। विरोधी की ताकत के हिसाब से डिफेंस, काउंटर अटैक या सीधा हमला जैसी अलग-अलग रणनीतियों को लागू करने में स्पेन माहिर है।

इसी क्रम में मीडिया में खबरें आ रही हैं कि फाइनल मुकाबला देखने के लिए एक टिकट 10 से 27 लाख रुपये में बेचे जा रहे हैं। साथ ही इस मैच को देखने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी आ रहे है। परंपरा के अनुसार राष्ट्रपति के हाथों ही फीफा वर्ल्ड कप का खिताब सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X