जुबली हिल्स गैंगरेप केस: 600 पन्नों का आरोप पत्र, 65 गवाहों के बयान और… दायर

हैदराबाद: जुबली हिल्स पुलिस ने लगभग दो महीने पहले दर्ज की गई 16 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में 600 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया। नाबालिग लड़की को 28 मई को अम्नोशिया एंड अनसोमनिया पब से अगवा करने के बाद पांच नाबालिगों सहित छह लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया था।

जुबली हिल्स पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) और नामपल्ली मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में लगभग 600 पृष्ठों में अलग-अलग आरोप पत्र दाखिल किया है। आरोप पत्र में 65 गवाहों के बयान है। साथ ही एफएलएल, डीएनए, प्रोक्टिव टेस्ट रिपोर्ट, घटनास्थल से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, फोन कॉल रिकॉर्ड, मैसेज और अन्य तकनीकी सबूत शामिल है।

जुबली हिल्स पुलिस ने मई में पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की थी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने 28 मई की शाम को एम्नेसिया और इनसोम्निया पब में नाबालिग लड़की को अपनी मर्सिडीज बेंज कार में बैठने के लिए मजबूर किया और वहां से पेस्ट्री की दुकान तक ले गये। जहां उसे टोयोटा इनोवा में बिठाया गया। इसके बाद आरोपियों कार में ही उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

संबंधित खबर :

पुलिस ने बलात्कार की घटना में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी (सामूहिक बलात्कार), 323 (चोट पहुंचाना) और 376 (अपहरण) के अलावा पोक्सो अधिनियम के तहत मामले दर्ज किये हैं। कार में जाते समय पीड़िता की तस्वीरें और वीडियो प्रसारित करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत एक अन्य मामला भी दर्ज किया गया। आपको बता दें कि हाल ही में चार किशोरों को मंगलवार को और एक बालिग आरोपी और एक अन्य नाबालिग को बुधवार को जमानत पर रिहा किया गया है। किशोर न्याय बोर्ड चार और तेलंगाना हाई कोर्ट ने दोनों के जमानत दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X