FIFA World Cup 2026 : मेसी ने किया कमाल, फाइनल में अर्जेंटीना, इस टीम के साथ होगा खिताबी मुकाबला

हैदराबाद: FIFA वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। इसी क्रम में FIFA वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना एक बार फिर फाइनल में पहुंच गया है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड टीम को 2-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

पहले 1-0 से पीछे चल रही अर्जेंटीना ने आखिर में खेल को अपने पक्ष में मोड़ लिया। इसके बाद 7 मिनट के अंतराल में 2 गोल दागकर इंग्लैंड के खिलाफ सुपर जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें-

वहीं मेसी द्वारा दिए गए दोनों असिस्ट को फर्नांडेज और मार्टिनेज ने गोल में बदला। इसी बीच इस महीने की 20 तारीख को अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फाइनल मुकाबला होगा। ये फाइनल मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 12:30 बजे शुरू होगा। बता दें कि न्यू जर्सी के प्रसिद्ध न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में ये फाइनल मैच खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X