Crime News: जिंदा जले मृतक की हो गई पहचान, मौत पर अब भी है अनेक संदेह

हैदराबाद : मेदक जिले के टेकमाल मंडल के वेंकटपुर गांव के पास मंगलवार को अलसुबह एक व्यक्ति की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी। उसकी पहचान वेंकटपुर ग्राम पंचायत के भीमलातांडा निवासी पातलोत धर्मा (45) के रूप में की गई। वह कार में रवाना हुआ। संतुलन खो जाने के कारण उसकी कार तालाब के तट पर से खेतों में गिर गई और आह लग गई। इस आग में धर्मा जिंद जल गया।

जानकारी मिलते ही सरपंच लच्चा गौड़ ने घटनास्थल का दौरा किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची और नमूने एकत्रित किये। आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

दूसरी ओर मृतक धर्मा की पत्नी नीला ने बताया कि उसका पति 5 जनवरी को दोस्तों के साथ तीर्थयात्रा पर गया था। मंगलवार को अलसुबह धर्मा की मौत पर अनेक संदेह है। उसने यह भी कहा कि उसके पति के कोई दुश्मन नहीं है। क्या हुआ और कैसे हुआ कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

संबंधित खबर:

नीला ने कहा क उसके पति की मौत जाने से तीन बच्चे अनाथ हो गये हैं। उसका पति धर्मा सचिवालय में वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत था। उसने मांग की कि धर्मा की मौत के लिए जिम्मेदार को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये।

धर्मा की संदेहास्पद मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक रोहिणी प्रियदर्शिनी ने घटनास्थल का दौरा किया। मृतक की और घटना की जानकारी ली। अधीक्षक ने सीआई जार्जी को आदेश दिया कि धर्मा के मौत के कारणों का जल्द से जल्द पता लगाया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X