वादा निभाया: तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर का झारखंड दौरा, सौंपे शहीद जवानों के परिवार को चेक

हैदराबाद : दिल्ली दौरे पर गये केसीआर शुक्रवार को रांची गये और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मिले। बाद में झारखंड के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर राज्य के शहीद जवानों के परिवारों को 10 लाख रुपये के चेक सौंपे।

इस सिलसिले में केसीआर ने झारखंड गये उस राज्य के दो शहीद जवानों के परिवारों को आर्थिक मदद की। इस समय वर्तमान में पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं। चुनाव संहिता की समाप्ति के बाद उन राज्यों के शहीद जवानों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

विश्लेषकों का मानना है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का मन बना लिया है। उसके लिए जमीन भी तैयार कर रहे हैं। इसी क्रम में केसीआर पहले से ही कई नेताओं के संपर्क में हैं।

हाल ही में केसीआर ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मिल चुके हैं। ऐसा लगता है कि केसीआर पूरे देश की राजनीति पर फोकस करने कर रहे हैं। इसके लिए अभिनेता प्रकाश राज और रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मदद ले रहे हैं।

बीजेपी और गैर-कांग्रेसी पार्टियों के साथ तीसरा मोर्चा बनाने की योजना बना रहे केसीआर एक छोटा सा मौका भी नहीं छोड़ रहे हैं। गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को मुआवजा देने की स्थिति का भी केसीआर राजनीतिक फायदा उठा रहे हैं।

https://twitter.com/ysathishreddy/status/1499701029281021955?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1499701029281021955%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Ftelugu.samayam.com%2Ftelangana%2Fnews%2Ftrs-boss-kcr-handing-over-ex-gratia-martyr-galwan-matrayed-jawans-will-it-be-another-odarpu-yatra%2Farticleshow%2F89993641.cms

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar