शानदार रही महिला काव्य मंच तमिलनाडु इकाई की मासिक गोष्ठी, मुख्य अतिथि सरिता सुराणा ने की प्रशंसा और समीक्षा

हैदराबाद : अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच, तमिलनाडु इकाई द्वारा काव्य गोष्ठी का शानदार आयोजन किया गया। इस काव्य गोष्ठी में महिला काव्य मंच आंध्र-प्रदेश इकाई अध्यक्ष सरिता सुराणा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। अवसर पर इकाई अध्यक्ष शोभा चोरड़िया ने सभी सहभागियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। ज्योति मेहता द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से गोष्ठी आरम्भ हुई। तत्पश्चात अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया और आगे के कार्यक्रम के संचालन की बागडोर डॉ. मिथिलेश सिंह को सौंप दी। इस काव्य गोष्ठी में 17 कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया।

इस काव्य गोष्ठी में डॉ. पद्मिनी कुमार, ऊषा टिबड़ेवाल, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मंजू रुस्तगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सरला विजय सिंह, डॉ. ए. भवानी, श्रीदेवी, मोहिनी चोरड़िया, शिवालिका सिंह, मंजुला वर्णवाल, मोनिका डागा, महेश्वरी के., ज्योति मेहता, चंद्रा गंगवार, पूर्णिमा श्रीनिवास और मिथिलेश सिंह ने एक से बढ़कर एक रचनाओं से कवि सम्मेलन जैसा समां बांध दिया। तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि शकुन्तला करनानी ने वर्तमान समय की ज्वलंत समस्याओं पर आधारित अपनी रचना का पाठ किया।

मुख्य अतिथि के रूप में सरिता सुराणा ने सभी सहभागियों की रचनाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और विस्तृत समीक्षा भी की। उन्होंने गोष्ठी को पूर्णतया सफल एवं सार्थक बताया और कहा कि महिला काव्य मंच मातृ शक्ति द्वारा संचालित एक सशक्त मंच है। इसके गठन हेतु नरेश नाज़ सर बधाई एवं साधुवाद के पात्र हैं। जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता से ऐसे शानदार मंच का गठन करके महिला कवयित्रियों को एक-दूसरे से जोड़ा है। ऐसे आयोजन हम सब में एक नई ऊर्जा का संचार करते हैं।

यह भी पढ़ें-

सरिता ने समसामयिक विषयों पर आधारित और नैतिक एवं चारित्रिक पतन पर अपनी चिन्ता व्यक्त करते हुए रचना प्रस्तुत की। अंत में इकाई अध्यक्ष शोभा चोरड़िया ने काव्य पाठ किया और सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। बहुत ही उल्लासपूर्ण वातावरण में गोष्ठी सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X