हैदराबाद: तेलंगाना डीजीपी बी शिवधर रेड्डी (DGP B Shivadhar Reddy) ने तेलंगाना पुलिस विभाग (Telangana Police Department) में काम करने वाले कर्मचारियों को एक बहुत ही शुभ समाचार दिया। पुलिस कर्मचारियों को उनके जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर दिन स्पेशल छुट्टी देने का आदेश जारी किया।
इस अवसर पर डीजीपी ने कहा कि पुलिस लगातार बहुत ज़्यादा दबाव में काम कर रहे हैं और अपनी व्यक्तिगत जिंदगी और परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आदेश दिया कि आपात कालीन परिस्थिति को छोड़कर सभी यूनिट अधिकारियों को ये छुट्टियां दी जाएं। डीजीपी के इस फैसले पर पुलिस कर्मचारी खुशी जाहिर कर रहे हैं। उनकी राय है कि यह पुलिस विभाग में एक और कल्याणकारी कदम है।
शिवधर रेड्डी ने आगे कहा कि लोगों को पुलिस सेवा आसानी से मिल सके, इसी मकसद से तुक्कुगुडा फैब सिटी में TGIIC बिल्डिंग में फ्यूचर सिटी टेम्पररी कमिश्नरेट बनाया गया। डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी सोमवार को इस कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल हो गये।
यह भी पढ़ें-
डीजीपी ने कहा कि सरकार ने फ्यूचर सिटी कमिश्नरेट को स्थायी भवन बनाने के लिए मिरखानपेट में 24 एकड़ ज़मीन को मंजूरी दी है और निर्माण कार्य के लिए 25 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
कवि, लेखक, आलोचक, अनुवादक, साहित्य रत्न और पुलिसकर्मी डॉ. कारम शंकर की प्रतिक्रिया
डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी आईपीएस ने उन पुलिसकर्मियों को जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर छुट्टी की घोषणा की है जो परिवार के रिश्तों के बजाय अपनी ड्यूटी को अहमियत देते हुए लगातार काम करते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि इससे पुलिसकर्मियों के बीच पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और पुलिसकर्मियों को मानसिक खुशी भी मिलेगी।

परिवार, समाज और इस देश की भलाई के लिए पुलिस की भूमिका बहुत अहम है। मैं डीजीपी के इस फैसले से खुश हूं और सभी पुलिसकर्मियों की ओर से आभार व्यक्त करता हूं।
