मुंबई आया मेरा दोस्त: तेलंगाना के सीएम केसीआर ने की महाराष्ट्र के सीएम उद्धव से मुलाकात, इन मुद्दों पर चर्चा

हैदराबाद : तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। केसीआर रविवार को बेगमपेट एयरपोर्ट से विशेष फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना हुए। मुंबई एयरपोर्ट से होटल पहुंचे।

इस दौरान अभिनेता प्रकाश राज ने सीएम केसीआर का स्वागत किया। कुछ देर होटल में रुकने के बाद केसीआर महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के आवास पर पहुंचे। दोनों मुख्यमंत्रियों ने एक साथ लंच किया।

इसके बाद सीएम की बैठक जारी है। कहा जा रहा है कि दोनों मुख्यमंत्री राष्ट्रीय राजनीति और राज्यों के साथ केंद्र के व्यवहार पर चर्चा कर रहे हैं। महाराष्ट्र के सीएम से मुलाकात के बाद केसीआर शाम को राकांपा प्रमुख शरद पवार के साथ भी मिलने वाले है।

सीएम केसीआर के साथ सांसद संतोष कुमार, रंजीत रेड्डी, बीबी पाटिल, एमएलसी पल्ला राजेश्वर रेड्डी और कविता हैं। केसीआर के महाराष्ट्र दौरे पर देश की नजरें लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X