Crime News: टास्क फोर्स पुलिस ने केपीएचबी में पब पर मारा छापा, संचालक सहित अन्य गिरफ्तार

हैदराबाद: टास्क फोर्स पुलिस ने केपीएचबी क्षेत्र में मंजीरा मैजेस्टिक कमर्शियल में स्थित क्लब मस्ती पब पर छापा मारा। इस दौरान पब संचालक सहित अन्य को कथित तौर पर अश्लील कृत्यों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया।

मिली जानकरी के अनुसार, पब में महिलाएं ग्राहकों के साथ अश्लील हरकतें करती हैं। महिलाएं कुछ ग्राहकों के साथ अंतरंग व्यवहार करती हैं। साथ ही कुछ यौन पक्ष भी पेश करती हैं।

स्थानीय लोगों ने ध्वनि प्रदूषण नियमों का कथित रूप से उल्लंघन करने के लिए क्लब मस्ती के प्रबंधन पर नाराजगी जताई हैं। पुलिस ने जून महीने में पब के मैनेजर और एक डीजे ऑपरेटर को हिरासत में लिया था। पुलिस ने डीजे मिक्सर और हुक्का प्लेयर भी बरामद किया है। पब मालिक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ही इस तरह की गतिविधियों का सहारा लेता है।

टास्क फोर्स पुलिस पिछले कुछ दिनों से पबों में किये जाने वाले अश्लील नृत्यों पर नजर रखने के लिए शहर के विभिन्न पब और बार में छापेमारी कर रही है। फिर भी पबों में अश्लील नृत्य जारी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X