स्वीकर मेडिकल स्पेशलिटी रिहैबिलिटेशन सेंटर का 50 वां वार्षिकोत्स भव्य रूप से संपन्न, राज्यपाल ने दिया यह संदेश, आपको सम्मानित भी किया

हैदराबाद: स्वीकर मेडिकल स्पेशलिटी रिहैबिलिटेशन सेंटर (सिकंदराबाद, इंद्रपुरी) का 50 वां वार्षिकोत्स भव्य रूप से मनाया गया। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और वार्षिकोत्सव को संबोधित किया। उन्होंने स्वीकर मेडिकल स्पेशलिटी रिहैबिलिटेशन सेंटर की ओर से की जा रही सेवाओं की तारीफ़ की है और उन्होंने कहा कि ये सेवाएं बेमिसाल हैं। राज्यपाल ने आगे कहा कि दिव्यांगों, ज़रूरतमंद बच्चों और उनके परिवारों को पूरी रिहैबिलिटेशन सेवा देकर समाज में एक खास जगह बनाई है।

गवर्नर ने स्वीकर सेंटर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्पेशल एजुकेशन, मेडिकल सर्विस, रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम और संस्था में दिव्यांगों के फील्ड लेवल पर पूरी तरह से विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों का मुआयना किया और उनकी तारीफ़ की। राज्यपाल ने आगे कहा कि पिछली आधी सदी से दिव्यांगों की भलाई के लिए स्वीकार जो कार्य करी है, वह तारीफ़ ए काबिल हैं। इस मौके पर संस्था के संस्थापक डॉ. पी. हनुमंत राव, ट्रस्टी, एडमिनिस्ट्रेटर, फैकल्टी और स्टाफ ने राज्यपाल का गर्म जोश से स्वागत किया। राव ने सेंटर के गतिविधियों की बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने स्वीकर को खास सेवा देने वाले बोर्ड मेंबर और डोनर को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है। स्वीकर मेडिकल स्पेशलिटी रिहैबिलिटेशन सेंटर के बोर्ड मेंबर और डोनर बधाई के पात्र है। राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि वह सरकार से बात करके आवश्यक सहयोग के लिए पहल करेंगे।

Also Read-

गौरतलब है कि स्वीकर मल्टी स्पेशलिटी रिहैबिलिटेशन सेंटर सिकंदराबाद स्थित एक प्रमुख चिकित्सा और पुनर्वास केंद्र है। यह विकलांग व्यक्तियों और बच्चों की देखभाल के लिए जाना जाता है। इसकी स्थापना वर्ष 1977 में की गई थी। इस सेंटर में बाल चिकित्सा, बच्चों के विकास और स्वास्थ्य से जुड़ी विशेष देखभाल, आधुनिक उपकरणों के साथ व्यायाम और शारीरिक तथा अन्य चिकित्सा सेवाएँ- स्पीच थेरेपी, ऑडोलॉजी और मानसिक स्वास्थ्य परामर्श दिया जाता है। इस सेंटर का पता है- #7, YMCA कॉम्प्लेक्स, उपकार जंक्शन, जुबली बस स्टेशन के सामने, सिकंदराबाद। यह सेंटर सोमवार से रविवार को सुबह 9 से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X