Road Accident: शादी समारोह से लौट रही कार कुएं में गिरी, चार लोगों की मौत, तीन घायल

हैदराबाद: तेलंगाना के महबूबनगर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटनावश कार सड़क किनारे बने एक कुएं में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गये। सड़क हादसा महबूबनगर जिल के केसमुद्रम के पास हुआ। मृतकों में ललिता, दीक्षित, अच्चाली और भद्रु के रूप में की गई है।

मृतक खम्मम जिले के टेकुलपल्ली गांव निवासी है। यह सब एक शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे तब ही यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायल तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X