WPL 2027 नीलामी के लिए सब तैयार, मुकाबले में 146 क्रिकेटर, दिलचस्पी बनी है यह बात

कोच्चि/हैदराबाद: महिला क्रिकेट में सनसनी मचा रही वुमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) 2027 सीजन को लेकर नीलामी प्रक्रिया तेज हो गई है। BCCI ने घोषणा की है कि इस बार प्लेयर ऑक्शन 28 अक्टूबर को केरल के कोच्चि शहर में आयोजित किया जाएगा। इस नीलामी में कुल 27 खाली जगहों के लिए 146 खिलाड़ी मुकाबला करेंगे। इनमें 20 स्लॉट भारतीय खिलाड़ियों के लिए हैं, जबकि 7 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए रखे गए हैं। फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को और मजबूत करने के लिए यह नीलामी बेहद अहम होने वाली है।

इस ऑक्शन के लिए जारी लिस्ट में इंग्लैंड की बल्लेबाज सोफिया डंकली, ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर सोफी मोलिन्यूक्स ने 50 लाख रुपये के सबसे ज्यादा बेस प्राइस (अधिकतम कीमत) स्लैब में अपने नाम दर्ज कराए हैं। इनके बाद जी. कमलिनी, किरण नवगिरे, हीथर ग्राहम, जेस जोनासेन 40 लाख रुपये के बेस प्राइस लिस्ट में हैं। इसी तरह चमारी अटापट्टू, ग्रेस हैरिस, क्लो ट्रायोन, स्नेह राणा जैसे स्टार खिलाड़ी 30 लाख रुपये के बेस प्राइस में हैं। कुल 119 भारतीय खिलाड़ी (22 कैप्ड, 97 अनकैप्ड) इस नीलामी में आएंगे।

नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट पहले ही फाइनल कर दी हैं। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने ग्रेस हैरिस समेत चार खिलाड़ियों को रिलीज किया, जबकि गुजरात जायंट्स ने सबसे ज्यादा 15 को बरकरार रखकर डैनी वायट-हॉज को छोड़ा। मुंबई इंडियंस ने 11 और दिल्ली कैपिटल्स ने 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया। वहीं यूपी वॉरियर्स फ्रेंचाइजी ने सबसे ज्यादा 9 खिलाड़ियों (डिएंड्रा डॉटिन, ट्रायोन, नवगिरे आदि) को छोड़ा। साथ ही तारा नॉरिस को मुंबई में ट्रेड किया।

Also Read-

इससे यूपी वॉरियर्स टीम के पास फिलहाल सबसे ज्यादा 3.75 करोड़ रुपये का पर्स बैलेंस, भरने के लिए 8 स्लॉट बचे हैं। इस बार नीलामी में सबसे ज्यादा रकम खर्च करने का मौका इसी फ्रेंचाइजी को है। एसोसिएट नेशंस से छह खिलाड़ियों सहित कुल 27 विदेशी खिलाड़ी इस नीलामी में किस्मत आजमाएंगे। कोच्चि में होने वाली इस महा नीलामी में कौन सी फ्रेंचाइजी किस खिलाड़ी को हासिल करती है, इस पर दिलचस्पी बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar