हिन्दी प्रचार सभा हैदराबाद के 90वें वार्षिकोत्सव का पोस्टर का लोकार्पण, 10 जून को होगा भव्य कार्यक्रम, ऐसी हैं तैयारियां

हैदराबाद : हिन्दी प्रचार सभा हैदराबाद के स्थापना के 90 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हिन्दी प्रचार सभा हैदराबाद नामपल्ली में स्थित सभागृह में 10 जून 2025 को प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले हिन्दी प्रचार सभा हैदराबाद के 90वें वार्षिकोत्सव का पोस्टर हिन्दी प्रचार सभा हैदराबाद के प्रधान मंत्री एस गैबुवली ने पोस्टर का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर एस गैबुवली बताया कि हिन्दी प्रचार सभा हैदराबाद की स्थापना 1935 में हुई। हिन्दी प्रचार सभा द्वारा लाखों छात्र-छात्राओं ने हिन्दी भाषा सीख कर हिन्दी शिक्षक एवं प्राध्यापक के रूप में सरकारी-गैर सरकारी पाठशालाओं में कार्यरत हैं।

इस संदर्भ में एस गैबुवली ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तेलंगाना राज्य के राज्यपाल महामहिम जिष्णु देव वर्मा, तेलंगाना सरकार के परिवहन एवं बी सी कल्याण मंत्री पोन्नम प्रभाकर, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक और संचार, उद्योग एवं वाणिज्य और विधायी मामलों के मंत्री डी श्रीधर बाबु उपस्थित होंगे। 90वें वार्षिकोत्सव समारोह में हिन्दी के प्रोफेसर, प्राध्यापक, प्राध्यापिका, अध्यापक-अध्यापिकाएं, केन्द्र व्यवस्थापक, हिन्दी प्रचारक, शोधार्थी हिन्दी भाषा प्रेमी भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

Also Read-

इस कार्यक्रम में हिन्दी प्रचार सभा हैदराबाद के विशेष अधिकार श्रुतिकान्त भारती, विवरण मासिक पत्रिका की सह संपादिका डॉ सुषमा देवी, कार्यालय मंत्री डॉ के वैंकटेश्वर, रजिस्ट्रार नामदेव वाघमोडे, कार्यकर्ता संघ मंत्री सी शिवलिंगम, माया पाण्डेय, भानुदास पुजारे, सी विनोद कुमार रेड्डी श्रीकांत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X