नशे में धूत महिला के बाल पकड़कर घसीटते ले गया रेलवे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल, पढ़ें स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

हैदराबाद: हफीजपेट रेलवे स्टेशन के पास एक रेलवे पुलिस अधिकारी ने बेहद बर्बर व्यवहार किया। ड्यूटी के दौरान एक महिला के प्रति उनका रवैया तीखी आलोचना का कारण बना। नशे में धुत महिला पर शारीरिक हमला किया और उसके बाल पकड़कर घसीटते ले गया। इस घटना का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त महिला रात के समय शराब के नशे में हंगामा कर रही थी। तब वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिस ने उसे काबू में लेने की कोशिश की। इस दौरान उसे मारते हुए बाल पकड़कर घसीटते समय स्थानीय लोगों ने रोकने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें भी धमकाया।

यह भी पढ़ें-

महिला ने गलती की हो तो कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन इस तरह खुलेआम सड़क पर जोर-जबरदस्ती करना क्या है कहकर स्थानीय लोग गुस्सा जता रहे हैं। इस घटना पर रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों को तुरंत प्रतिक्रिया दे और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करने वाले उस पुलिस अधिकारी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

2 thoughts on “नशे में धूत महिला के बाल पकड़कर घसीटते ले गया रेलवे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल, पढ़ें स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar