हैदराबाद: शमशाबाद थाना क्षेत्र में पालामाकुला गांव के बाहरी इलाके में NH-44 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। गणेश विसर्जन के बाद महबूबनगर जिले के नवाबपेट मंडल के मेट्टुगड्डा तांडा के परिवार के सदस्य इनोवा वाहन में शमशाबाद की तरफ आ रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। वाहन बेकाबू होकर हादसे का शिकार हो गया, जिससे एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मृतकों की पहचान केतावत लिंब्या (54), उसकी पत्नी केतावत जमुना (45), कत्रावत मान सिंह (48) व केतावत वस्रम (45) के तौर पर की है। इस हादसे में वाहन ड्राइवर सबावत अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। तुरंत उसे इलाज के लिए शमशाबाद के ट्राइडेंट अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Also Read-
पुलिस ने बताया कि मृतक सभी महबूबनगर जिले के नवाबपेट मंडल के मेट्टुगड्डा तांडा के रहने वाले हैं। इस हादसे पर मामला दर्ज करने वाली पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

One thought on “गणेश विसर्जन के बाद बेकाबू वाहन हादसे का शिकार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत”