पुरानी दुश्मनी-प्रतिशोध के चलते तेलंगाना में एक महीने में 17 हत्याएं, दहशत में पुलिस समेत आम जनता

हैदराबाद :

“नागोल थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई खम्मम के राउडीशीटर नयीम की बर्बर हत्या ने पूरे तेलंगाना में हड़कंप मच गया। तेज हथियार, लोहे की रॉड से पीछा करके सैकड़ों लोगों के देखते-देखते ही बेहद बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई। CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुआ वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। करीब 12 विरोधियों ने चाकुओं, रॉड से एक राउडीशीटर पर हमला करके मार डालने वाले दृश्य देखकर पुलिस समेत आम लोग बुरी तरह दहशत में आ गए।”

“चार दिन पहले लालागुड़ा में हुई युवती की हत्या शहर में सनसनी बन गई। इसी क्रम में गणेश मूर्ति के पास आमने-सामने हुए युवकों ने पुरानी दुश्मनी के चलते हमले किए। इन घटनाओं में एक युवक पर सामूहिक हमला करके गला काटकर बेरहमी से मार डाला।”

“पुलिस का डर नहीं है। कोर्ट या सजा का कोई खौफ नहीं है। अपराधी खुले आम चाकुओं से तांडव मचा रहे हैं। बीच सड़क पर बर्बरता पर उतर रहे हैं। CCTV कैमरों को पोज देते हुए ही हत्याएं कर रहे हैं। एक तरफ भाड़े के हत्यारे तो दूसरी तरफ पुरानी दुश्मनी से लगातार हत्याएं करते जा रहे हैं। हाल ही में तेलंगाना में हुई हत्याएं भयंकर दहशत पैदा कर रही हैं। पुलिस के लिए नई चुनौतियां पेश कर रही हैं।”

Also Read-

तेलंगाना में, खासकर ग्रेटर हैदराबाद में लगातार हो रही हत्याओं ने हड़कंप मचा दिया है। राउडीशीटरों के बीच वर्चस्व की लड़ाई, प्रेम प्रसंग, पारिवारिक झगड़े, संपत्ति विवाद ऐसे कारण कोई भी हों दिन-दहाड़े बीच सड़कों पर हत्याएं हाल के दिनों में बढ़ गई हैं। पहले हत्यारे अपने निशान और सबूत न मिले ऐसा प्लान बनाते थे। अंतरराज्यीय गिरोहों, सुपारी किलरों से रेकी करवाकर मर्डर करवाते थे।

पुलिस को सबूत न मिले इसीलिए उसे गायब कर देते थे। लेकिन, मौजूदा हालात इसके उलट हैं। पुलिस, कानून और सजा का डर उनमें दिखाई नहीं दे रहा है। दिन-दहाड़े बर्बरता पूर्वक हत्याएं कर रहे हैं। हत्याएं करके जेल जाना और जेल से छूटने के बाद सामने वाले में दहशत पैदा कर रहे है। इस तरह एक महीने के भीतर पूरे तेलंगाना में हुई 17 हत्याएं और 12 हत्या की कोशिशें पुलिस के लिए चुनौती बन गई हैं।

“निजामाबाद में गुरुवार को हुई निर्मम हत्या की घटना ने पूरे तेलंगाना में हड़कंप मच गया है। जगतियाल की यूट्यूबर वैष्णवी हत्या मामले में मुख्य आरोपी उसके पति चित्तरी हरिबाबू पर वैष्णवी के भाई संतोष ने चाकू से हमला करके बेहद क्रूरता से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद सेल्फी वीडियो के जरिए सब कुछ बता दिया।

साथ ही बताया कि वह पुलिस के सामने सरेंडर कर रहा हूं। उसने लोगों से गुजारिश की कि सब मुझे माफ कर दें फिल्मी स्टाइल में हाथ में चाकू पकड़कर CCTV कैमरों में कैद हो गया।” शुक्रवार को खबरें आई कि संतोष ने आत्मसमर्पण किया। हालांकि, शनिवार को पुलिस ने खुलासा किया कि संतोष थाने में नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar