15 लाख रुपये रिश्वत लेते सीबीआई के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर रेलवे इंजीनियर, पढ़ें पूरा मामला

विजयवाड़ा: 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रेलवे इंजीनियर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। बापीराजू नामक रेलवे इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बापीराजू के साथ एक बाहरी व्यक्ति श्रीचंद को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों की पहचान सीबीआई ने दक्षिण मध्य रेलवे, विजयवाड़ा के चीफ सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशंस इंजीनियर (CSTE) प्रोजेक्ट्स ऑफिस के सीनियर सेक्शन इंजीनियर और एक निजी व्यक्ति के रूप में की है।

रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में सीबीआई ने 16 अगस्त को सीनियर सेक्शन इंजीनियर, 4 निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों, कुछ सरकारी कर्मचारियों और निजी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार, दक्षिण मध्य रेलवे से 179.50 करोड़ रुपये की कीमत का ‘ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग’ का काम पाने वाली दो निजी कंपनियों के जॉइंट वेंचर ने, समय सीमा से पहले काम पूरा करने पर लगभग 7 करोड़ रुपये का बोनस मांगा था।

सीबीआई को यह भी जानकारी मिली कि विजयवाड़ा में दक्षिण मध्य रेलवे CSTE प्रोजेक्ट्स के अधिकारियों ने उस जॉइंट वेंचर को अवैध फायदा पहुंचाने के लिए बोनस फाइल की तारीखों में हेराफेरी की और बोनस क्लेम की मंजूरी में मदद की। विशाखापट्टनम से विजयवाड़ा आते समय उसके बेटे के जरिए रिश्वत की पूरी रकम पहुंचाई जाएगी, ऐसा उस निजी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर को बताया था।

Also Read-

सीबीआई ने पक्की योजना बनाकर उस निजी व्यक्ति से 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते समय सीनियर सेक्शन इंजीनियर को रंगे हाथों पकड़ा। इस ऑपरेशन के दौरान 15 लाख रुपये की रिश्वत की रकम भी जब्त की गई। आरोपियों के विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा, पिठापुरम और हैदराबाद में स्थित घरों/कार्यालयों में तलाशी ली जा रही है। गिरफ्तार किए गए सीनियर सेक्शन इंजीनियर और निजी व्यक्ति को 16 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। इन्हें 17 अगस्त को विजयवाड़ा की संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X