‘राष्ट्रीय एकता कवि मंच’ के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी आयोजित, कार्यक्रम के अध्यक्ष और ब्लॉक प्रेसिडेंट ने जताई ऐसी इच्छा

हैदराबाद : केसीआर नगर कोलुर, फेज़ 2 के ब्लॉक 70 की कमेटी ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी का शानदार आयोजन किया। इस अवसर पर हैदराबाद की राष्ट्रीय एकता कवि मंच संस्था के कवियों ने अपने काव्य पाठ से श्रोतागण को मोहित कर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख कवि, साहित्यकार और लेखक देवा प्रसाद मयला ने की। कवि बिनोद गिर के संचालन में सीताराम माने, दीपक वाल्मीकि, राजकुमार यादव, सत्यनारायण काकड़ा और अन्य कवियों ने अपनी-अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। श्रोताओं की माँग पर कवियों द्वारा अनेक रचनाएँ पढ़ी गईं।

Also Read-

इस संदर्भ में कवियों संग मंचासीन रहे ब्लॉक 70 के प्रेसिडेंट शेख़ यूनुस, सेक्रेटरी मोहम्मद हबीब, कोषाध्यक्ष मोहम्मद ख़लील एवं पदाधिकारी सुनील कुमार तथा मोहम्मद लतीफ़। अपने अध्यक्षीय काव्य पाठ से पहले देवा प्रसाद मयला ने सभी कवियों का संक्षिप्त परिचय देकर उनकी रचनाओं की सराहना की। पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये और कवियों की प्रशंसा की। प्रेसिडेंट शेख़ यूनुस ने इस प्रकार के कार्यक्रम को पुनः भव्य रूप से करने की इच्छा जताई।

Also Read-

कवि सीताराम माने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भावुक हो गए और कहा कि उनके ब्लॉक 70 के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के आयोजन में पूर्ण हृदय से उनका साथ दिया। आगे कहा कि इस आयोजन में इश्माईल, शेख़ मिर्ज़ा और महेश का भी काफ़ी सहयोग मिला। अध्यक्ष, संचालक एवं अन्य कवियों का हार्दिक आभार प्रकट किया।

One thought on “‘राष्ट्रीय एकता कवि मंच’ के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी आयोजित, कार्यक्रम के अध्यक्ष और ब्लॉक प्रेसिडेंट ने जताई ऐसी इच्छा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X