हैदराबाद : ब्रह्मर्षि समाज हैदराबाद द्वारा आयोजित अष्टयाम और अखंड रामायण पाठ कार्यक्रम 14 और 15 अगस्त 2026 को परशुराम मंदिर जगतगीर गुट्टा में भव्यपूर्वक सम्पन्न हुआ। समाज के महा सचिव पंकज कुमार सी ए ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दो दिनों में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ 14 अगस्त को समाज के अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह अपनी पत्नी बेबी सिंह के साथ पूजा पर बैठकर भगवान के आवाहन के साथ किया।

आवाहन के तुरंत बाद अखंड रामायण का पाठ शुरू हुआ। साथ ही भजन मंडली द्वारा हरे कृष्ण हरे राम की कीर्तन भी शुरू हुई। आपको बता दे कि अष्टयाम में यह पाठ और कीर्तन 24 घंटे तक अनवरत वगैरह विश्राम के किया जाता है और समाज विगत कई वर्षों से इसका आयोजन कर अपनी परंपरा का निर्वाह कर रहा है। अखंड रामायण पाठ की शुरुआत प्रकाश चौधरी और अध्यक्ष ने किया तथा पूजा मिश्रा, गीतू शर्मा, सुधा राय, डॉ आशा मिश्र, मीतू शर्मा, प्रियंका सिंह, सीमा सिंह, बेबी सिंह, मुकेश कुमार, सुनील सिंह, चंचल सिंह, सरोज देवी, कामेश्वर सिंह आदि ने इसमें भाग लेकर पाठ संपन्न किया।
यह भी पढ़ें-
अगले दिन अखंड रामायण पाठ पूर्ण होने के उपरांत भगवान को मंदिर की परिक्रमा करवाई गई। तत्पश्चात् सामूहिक हवन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने आहुति दी। पूजा और पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ महा आरती में शामिल हुई। उपस्थित भक्तों ने भक्ति में झूमते हुए भगवान की आरती की और इस भव्य पूजा का रस लिया। तत्पश्चात् भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। समाज ने श्रद्धालुओं के लिए दोनों दिन तक भोजन का आयोजन किया था जिसका आनंद भक्तजनों ने उठाया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाज ने मंदिर परिसर में झंडा फहराकर राष्ट्र के प्रति भी अपना कर्तव्य निभाया और स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Also Read-
कार्यक्रम को सफल बनाने में उपर्युक्त सदस्यों के अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य अमर सिंह, सुजीत ठाकुर, मानवेन्द्र मिश्र, राकेश सिंह, गोविंद जी राय, सुनील सिंह, सौरभ सिंह, पंकज सिंह, गोपाल चौधरी आदि का विशेष योगदान रहा और जय किशोर सिंह, कन्हैया शर्मा, कामेश्वर सिंह, सुभाष सिंह, कृष्णानंद पांडे, रतनेश कुमार, आभा कुमार, संजीव कुमार, आदित्य नारायण, चंद्र मोहन, उमेश कुमार, मीनाक्षी चौधरी, रितु बाला, सरोज सिंह, आशा सिंह, निकिता सिंह, हरीश पांडे, सर्वेश कुमार चौधरी, बबलू ठाकुर, एस एन शर्मा, हेमंत सिंह, दयाकांत मिश्रा, कबिन्दर साह, उमेश साहनी, मुकेश शर्मा, रवि शर्मा, हरे राम, भोला चौधरी, रजनीश कुमार ठाकुर, दीपक कुमार, जयकिशन सिंह, अखिलेश शर्मा, रंजीत कुमार शुक्ला, मोहन ठाकुर आदि शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
