We Want Train: केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी से मिले बिहार समाज सेवा संघ के पदाधिकारी, सौंपा समस्याओं का ज्ञापन

हैदराबाद: सिकंदराबाद के भाजपा सांसद और सांस्कृति, पर्यटन एवं उत्तर पुर्वी क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने रविवार को निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान सांसद ने लोगों से बात की और उनकी समस्या व सुझाव सुने।

इसी क्रम में तारनाका में बिहार समाज सेवा संघ के पदाधिकारी ने मंत्री किशन रेड्डी से मिले। इस दौरान संघ के नेताओं ने बिहार और उत्तर प्रदेश जाने के लिए विशेष ट्रेन चलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। साथ एक ज्ञापन किशन रेड्डी को सौंपा। इस अवसर पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि अतिरिक्त ट्रेन के बारे में आवश्यक कदम उठाएंगे।

केंद्रीय मंत्री से मिलने वालों समाज के राष्ट्रीय चेयरमैन राजू ओझा, मिडिया प्रभारी व प्रवक्ता विकास सिंह, वरिष्ठ सदस्य भवनाथ मिश्रा ,अजय मिश्रा, शम्भु मिश्रा, रिनटू ओझा और अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X