हैदराबाद : टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। ग्रुप डी के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने यूएई के खिलाफ 10 विकेट की एकतरफा बड़ी जीत हासिल की। टूर्नामेंट के यूएई ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए हैं।
न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज टिम सिफर्ट और फिन एलेन ने विस्फोटक पारी खेली। 16वें ओवर में न्यूजीलैंड ने मैच को जीत लिया। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में यह मैच बिना विकेट खोए सबसे बड़ा रनचेज दर्ज हुआ है।
यह भी पढ़ें-
यूएई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 12 के स्कोर पर आर्यांश शर्मा का विकेट गिर गया। आर्यांश 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान मुहम्मद वसीम और आलिशान सराफू ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 107 रन की मजबूत साझेदारी की। सराफू 47 गेंद पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 55 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
यह भी पढ़ें-
इसके बाद मयंक कुमार के साथ कप्तान वसीम ने चौथे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की। मयंक 12 गेंद पर 1 छक्का और 2 चौके की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। वसीम अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 45 गेंद पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 66 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल सेंटनर और ग्लेन फिलिप्स को 1-1 विकेट मिला।

न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज टिम सिफर्ट और फिन एलेन ने शुरुआत तीन ओवर में सिर्फ 22 रन बनाए थे। लेकिन चौथे ओवर में जुनैद सिद्दीकी के खिलाफ दोनों ने 22 रन बटोरे। यहां से कीवी ओपनर्स ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सिफर्ट ने 23 तो एलेन ने 27 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। 42 गेंद पर टिम सिफर्ट ने 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 89 रन और एलेन ने 50 गेंदों पर 5 छक्के और 5 चौके से 84 रन बनाये। (एजेंसियां)
న్యూజిలాండ్ ఆటగాళ్లు టిమ్ సీఫెర్ట్ మరియు ఫిన్ అల్లెన్ ల విధ్వంసం
హైదరాబాద్ : న్యూజిలాండ్ ఆటగాళ్లు టిమ్ సీఫెర్ట్ మరియు ఫిన్ అల్లెన్ లు విధ్వంసం సృష్టించారు. టీ20 ప్రపంచ కప్ 2026లో భాగంగా చెన్నైలోని చిదంబరం స్టేడియం వేదికగా యూఏఈతో జరిగిన మ్యాచ్లో న్యూజిలాండ్ 10 వికెట్ల తేడాతో అలవోక విజయం సాధించింది. 174 పరుగుల లక్ష్యంతో బరిలోకి దిగిన కివీస్ 15.2 ఓవర్లలోనే వికెట్ కోల్పోకుండా ఛేదిందించింది.
కివీస్ ఓపెనర్లు ఫిన్ అలెన్(84; 50 బంతుల్లో 5 ఫోర్లు, 5 సిక్స్లు), టిమ్ సీఫర్ట్(89; 42 బంతుల్లో 12 ఫోర్లు, 3 సిక్స్లు) హాఫ్ సెంచరీలతో అజేయంగా నిలిచారు. కివీస్ బ్యాటర్ల భారీ షాట్లకు యూఏఈ బౌలర్ల దగ్గర సమాధానమే లేకుండా పోయింది.
తొలుత బ్యాటింగ్కు దిగిన యూఏఈ నిర్ణీత 20 ఓవర్లకు 6 వికెట్లు కోల్పోయి 173 పరుగులు చేసింది. ముహమ్మద్ వసీమ్(66*), అలీషాన్(55) హాఫ్ సెంచరీలతో మెరిశారు. మిగతా బ్యాటర్లంతా విఫలమయ్యారు. కివీస్ బౌలర్లలో హెన్రీ 2, డఫీ, ఫెర్గుసన్, శాంట్నర్ తలొక వికెట్ పడగొట్టారు. కాగా గ్రూప్ స్టేజిలో న్యూజిలాండ్కు ఇది రెండో విజయం. (ఏజెన్సీలు)
