AIMIM: विधानसभा में सरकार पर गंभीर टिप्पणी करने वाले विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी आखिर हो गये नरम, पढ़ें खबर

हैदराबाद: तेलंगाना सरकार के रवैये पर एआईएमआईएम के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी विधानसभा में गंभीर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि टीआरएस सरकार दावा कर रही है कि हर क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत अच्छा किया है। मगर अल्पसंख्यक वित्त निगम की ओर से इन तीन सालों में एक रुपया भी नहीं दे रही है। अल्पसंख्यक कल्याण निगम से एक भी मुसलमान को लाभ नहीं मिला है।

अकबरुद्दीन ने मांग की कि गृह मंत्री महमूद अली जवाब दें कि तीन साल में एक रुपया भी किसी को क्यों नहीं मिला है। सवाल किया कि महमूद अली के कारण क्या एक भी मुसलमान का भला हुआ है? केसीआर सरकार की ओर से लागू किये जा रहे शादी मुबारक से बहुत ही कम लोगों को फायदा हुआ है।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार यह भी दावा कर रही है कि लोगों के स्वास्थ्य पर काफी खर्च किया है, लेकिन विभाग की कार्यशैली इतनी अच्छी नहीं है। तेलंगाना सरकार मेडिकल कॉलेजों के मुद्दे पर भी गलत आकलन पेश कर रही है।

शुरू में टीआरएस सरकार पर गंभीर टिप्पणी करने वाले अकबरुद्दीन आखिर में नरम पड़ गये। उन्होंने कहा कि बंगारू तेलंगाना के विकास में एमआईएम टीआरएस के साथ मिलकर काम करेगी। साथ ही सुझाव दिया कि तेलंगाना सरकार आलोचना को भी सकारात्मक रूप से स्वीकर करें।

अकबरुद्दीन ने आगे कहा कि तेलंगाना सरकार अच्छा काम कर रही है, लेकिन अब भी बहुत कुछ करना बाकी है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि तेलंगाना में फिर से टीआरएस सरकार ही सत्ता में आएगी। एमआईएम भविष्य में भी केसीआर के साथ एक बार फिर मिलकर काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X