मिलिंद प्रकाशन प्रमुख श्रुतिकांत भारती की पत्नी विभा भारती का निधन, हैदराबाद साहित्य जगत में पसरा दुख

हैदराबाद : वीणा वादिनी साहित्यिक समिति की अध्यक्षा और मिलिंद प्रकाशन प्रमुख श्रुतिकांत भारती की पत्नी विभा भारती का निधन हो गया। विभा भारती के निधन से हैदराबाद साहित्य जगत में दुख पसरा है। विभा भारती के निधन पर पंडित गंगाराम स्मारक मंच के चेयरमैन भक्तराम ने गहरा दुख व्यक्त किया है। विभा श्रुतिकांत भारती खंडवा (मध्य प्रदेश) निवासी थी।

पता चला है कि हाल ही में विभा जी के हार्ट में ब्लॉकेज के कारण स्टंट बिठाया गया था। इसके चलते घर पर ही थी और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था। वह सभी से मिलजुलकर और बातचीत कर रह रही थी। किसी ने यह कल्पना तक नहीं की थी कि विभा जी के स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ है।

यह भी पढ़ें-

आपको बता दे कि विभा भारती अपने पति श्रुतिकांत भारती के साथ मिलकर अनेक समाज सेवा कार्य मे व्यस्त रहती थी। वह लायंस क्लब की प्रधान और मिलिंद प्रकाशन की सर्वे सर्वा थी। ऐसी महान हस्ती का मंगलवार को रात 8.50 बजे देहान्त हो गया। परिजनों ने बताया कि विभा जी की अन्तिम यात्रा 2 जुलाई को सायं 4 बजे हमारे निवास स्थान कावेरी अपार्टमेंट बसंत काॅलोनी से इमलीबन श्मशान वाटिका जायेंगी।

यह भी पढ़ें-

हाल ही में वीणा वादिनी साहित्यिक समिति की अध्यक्षा विभा भारती और सचिव सुधा ठाकुर ने डेली हिंदी मिलाप के ब्यूरो चीफ एफएम सलीम, तेलंगाना समाचार (डिजिटल मीडिया न्यूज़) के संपादक के राजन्ना, हिंदी डेली के संपादक संदेश भरद्वाज और आज की आवाज के रिपोर्ट विश्वनाथ देहाती का शानदार सम्मानित किया था। इस कार्यक्रम का संचालन विभा जी ने किया था। हाल ही में हिंदी प्रचार सभा में श्रुतिकांत भारती और विभा भारती ने अपनी 52 वां सालगिरह मनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X