हिंदी पत्रकारिता के 200 साल, वीणा वादिनी साहित्यिक समिति करेगी इन पत्रकारों को सम्मानित, आपको भी हैं निमंत्रण

हैदराबाद : वीणा वादिनी साहित्यिक समिति ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्षों की गरिमामयी यात्रा के अवसर पर पत्रकारों को सम्मानित करने का फैसला किया है। वीणा वादिनी साहित्यिक समिति की अध्यक्षा विभा भारती और सचिव सुधा ठाकुर ने मीडिया को यग जानकारी दी।

समिति के पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि पत्रकारिता दिवस पर 30 मई सायंकाल 4 बजे आर्य कन्या विद्यालय हाईस्कूल, कन्दास्वामी लेन, सुल्तान बाजार में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर के प्रमुख समाज सेवी अमृत कुमार जैन होंगे। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्षा विभा भारती और कार्यक्रम का संचालन समिति की सचिव सुधा ठाकुर करेगी।

Also Read-

विभा भारती और सुधा ठाकुर ने यह भी बताया कि इस दौरान डेली हिंदी मिलाप के ब्यूरो चीफ एफएम सलीम, तेलंगाना समाचार (डिजिटल मीडिया न्यूज़) के संपादक के राजन्ना, हिंदी डेली के संपादक संदेश भरद्वाज, आज की आवाज के रिपोर्ट विश्वनाथ देहाती, दैनिक शुभ लाभ और तेलुगु दैनिक साक्षी के पत्रकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने नगर पत्रकार, लेखक, कवि और साहित्यकारों से इस कार्यक्रम में भाग लेकर सफल बनाने आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X