अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक प्रदूषण निवारण दिवस पर विशाल रैली एवं जागरूकता शिविर आयोजित, मुख्य अतिथि ने हो जाओ सावधान, वर्ना…

हैदराबाद : प्लास्टिक आज हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसका अत्यधिक उपयोग मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन गया है तथा अनेक प्रकार की बीमारियों का कारण बन रहा है। यह बात प्रख्यात पर्यावरणविद् प्रो. के. पुरुषोत्तम रेड्डी ने कही। रेड्डी ने सोमवार को हरिबोली स्थित रेफा-ए-आम हाई स्कूल में तेलंगाना सिटीज़न्स काउंसिल की तेलंगाना राज्य शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक प्रदूषण निवारण दिवस के अवसर पर आयोजित जागरूकता संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि प्लास्टिक को मिट्टी में पूरी तरह विघटित होने में सैकड़ों वर्ष लग जाते हैं। इस कारण भूमि एवं जल प्रदूषित हो जाते हैं। प्लास्टिक सूक्ष्म कणों (माइक्रोप्लास्टिक्स) में बदलकर मानव शरीर में प्रवेश करता है और अनेक गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। मुख्य वक्ता एवं प्रसिद्ध पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. सी. उमामहेश्वर रेड्डी ने कहा कि प्लास्टिक के कपों तथा प्लास्टिक की थैलियों में गर्म चाय, कॉफी और भोजन का सेवन करने से कैंसर, हार्मोनल असंतुलन तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। मोगलपुरा पुलिस स्टेशन के उपनिरीक्षक पी. साईकुमार ने कहा कि प्लास्टिक उत्पादों को जलाने से निकलने वाली जहरीली गैसें वायु प्रदूषण को बढ़ाती हैं और श्वसन संबंधी अनेक रोगों का कारण बनती हैं।

इस अवसर पर तेलंगाना सिटीज़न्स काउंसिल की तेलंगाना राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ. राज नारायण मुदिराज ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि संगठन पिछले 40 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा ओज़ोन परत की सुरक्षा के लिए निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत ज्ञान भारती मॉडल हाई स्कूल, गौलीपुरा तथा रेफा-ए-आम हाई स्कूल के निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पदक, प्रशंसा-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तेलंगाना सिटीज़न्स काउंसिल के पुराने शहर (ओल्ड सिटी) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उत्तम कोठारी को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति-चिह्न एवं नियुक्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें-

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सिद्धेश मुदिराज (ओल्ड सिटी टीआरएस पार्टी), मोहम्मद अख्तर शरीफ (टीसीसी सचिव एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता), एस. पुल्ला रेड्डी (स्कूल संवाददाता एवं सचिव), श्रीमती के. नीरजा (प्रधानाचार्या), श्रीमती एम. विद्यावती (कार्यक्रम सलाहकार), समन्वयक मोहम्मद शाहिद अली, के. रविंदर, जी. वेणुगोपाल, के. श्याम राव मुदिराज, बिचुकारी सूर्य, विद्यालय के शिक्षक श्रीमती एम. चंद्रकला, श्रीमती आर. वसंथा, एस. वेंकट रेड्डी तथा पी. वी. प्रमोद कुमार उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व सुधा टॉकीज़ से प्लास्टिक प्रदूषण निवारण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक विशाल रैली निकाली गई। रैली में प्रतिभागियों ने जन-जागरूकता संबंधी नारे लगाए। यह रैली सुधा टॉकीज़, कोवा बेला और हरिबोली से होते हुए शालीबंडा पहुँची, जहाँ आम जनता को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X