बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, किया ‘जापान ओपन’ खिताब अपने नाम

हैदराबाद: भारत की बैडमिंटन स्टार और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने नया इतिहास रच दिया। प्रतिष्ठित ‘जापान ओपन सुपर 750’ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंधु ने अपने कॅरियर में पहली बार, और किसी भी भारतीय शटलर के लिए असंभव रहा ‘जापान ओपन’ का खिताब जीत लिया।

रोमांचक फाइनल मुकाबले में जापान की स्टार शटलर और डिफेंडिंग चैंपियन अकाने यामागुची पर उन्होंने शानदार जीत दर्ज की। पहले गेम में जापानी खिलाड़ी ने कड़ी टक्कर देकर बढ़त बना ली थी, लेकिन सिंधु ने शानदार वापसी की। अपने अटैकिंग गेम से प्रतिद्वंद्वी यामागुची को दबाव में लाकर 21-14, 21-17 के अंतर से लगातार दोनों गेम जीतकर बड़ी जीत हासिल की।

Also Read-

वहीं, काफी समय से किसी सही खिताब और फॉर्म की कमी से जूझ रही पीवी सिंधु के लिए यह जीत राहत लेकर आई। इस ताजा खिताबी जीत के साथ उनका लंबा इंतजार खत्म हो गया। जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बनकर सिंधु ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X