‘कोमपेल्ला जनार्दन राव की जीवनी-समग्र साहित्य’ ग्रंथ का लोकार्पण, ये थे अध्यक्ष और मुख्य अतिथि

हैदराबाद: तेलंगाना अभ्युदय रचयितला संघम एवं नवचेतना पब्लिशिंग हाउस के संयुक्त तत्वावधान में डॉ ऐटकूरी प्रसाद और यामिजाला आनंद के संपादकत्व में प्रकाशित ‘कोमपेल्ला जनार्दन राव की जीवनी-समग्र साहित्य’ ग्रंथ का लोकार्पण हाल ही में रवींद्र भारती में किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता तेलुगु दैनिक विशालांध्रा के संपादक आरवी रामाराव ने की। साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्र साहित्यअकादमी पुरस्कार ग्रहिता और तेलंगाना साहित्य अकादमी के पहले अध्यक्ष डॉ नंदिनी सिधा रेड्डी ने भाग लिया। इनके अलावा अरसम् राष्ट्रीय अध्यक्ष वेल्पुल नारायण, प्रमुख कवि डॉ वेल्पुल मुरलीधर राव, आईपीटीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष कंदिमल्ला प्रताप रेड्डी व नवचेतना विज्ञान समिति के महाप्रबंधक मधुकर ने मानद अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।

Also Read-

इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ एटेकूरी प्रसाद और यामिजाला आनंद की ओर से की गई रचना संसार की भुरी-भुरी प्रशंसा की और साहित्य जगत के लिए की गई सेवाओं तथा संस्मरण को याद किया। ‘कोमपेल्ला जनार्दन राव की जीवनी-समग्र साहित्य’ ग्रंथ का लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार ग्रहिता और तेलंगाना साहित्य अकादमी के पहले अध्यक्ष डॉ नंदिनी सिधा रेड्डी के करकमलों से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X