लॉयन्स क्लब ऑफ हैदराबाद ईस्ट ने मनाया 75 वां गणतंत्र दिवस, अध्यक्ष श्रुतिकान्त भारती ने किया ध्वजारोहण

हैदराबाद: 75 वें गणतंत्र दिवस पर लॉयन्स क्लब ऑफ हैदराबाद ईस्ट द्वारा भांजी खेराज ब्लड बैंक में ध्वजारोहण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लॉयन्स क्लब ऑफ हैदराबाद ईस्ट के अध्यक्ष लॉयन श्रुतिकान्त भारती ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने भारत के संविधान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने जोर देकर कहा कि संविधान ने हमें बहुत से अधिकार दिये हैं। इस अधिकार के दम पर ही हम अपनी सरकार चुनते हैं। अपनी मर्जी से काम करते हुए खुशहाली का जीवन बिताते हैं।

इस कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष लॉयन विकास हिसारिया, जोनल चेयरपर्सन लॉयन विभा भारती, लॉयन देवचंद गाला, लॉयन डॉ विजय लक्ष्मी, लॉयन निलेश छेडा, लॉयन नीला छेडा एवं लॉयन सीता राव उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढाई। इस दौरान बच्चों एवं कर्मचारियों को जूस दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X