केंद्रीय हिंदी संस्थान की त्रैमासिक पत्रिका ‘समन्वय दक्षिण’ का लोकार्पण, इन वक्ताओं ने लिया भाग

हैदराबाद: उस्मानिया विश्वविद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय हिंदी संस्थान, हैदराबाद केंद्र की त्रैमासिक पत्रिका ‘समन्वय दक्षिण’ का लोकार्पण किया गया।

इस कार्यक्रम में हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रोफेसर आर सर्राजु ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने त्रैमासिक पत्रिका ‘समन्वय दक्षिण’ प्रकाशित सामग्री की प्रशंसा की।

इनके अलावा इस कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ जयप्रकाश कर्दम, केंद्रीय हिंदी संस्थान हैदराबाद केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ गंगाधर वानोडे, आर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर गणेश, हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के कला संकाय के अधिष्ठाता (डीन) प्रोफेसर वी कृष्णा, उस्मानिया विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ.मायादेवी, डॉ संगीता तथा डॉ एस राधा और अन्य ने भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X