जय तेलंगाना! जॉब मेला शुरू, 30453 पदों की भर्ती के लिए लाइन क्लियर

हैदराबाद : तेलंगाना में जॉब मेला शुरू हो गया है। विधानसभा में मुख्यमंत्री केसीआर की घोषणा के अनुसार 80 हजार रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी। संबंधित आदेश भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। जॉब नोटिफिकेशन के लिए लाइन क्लियर हो गया है। वित्त मंत्रालय ने नौकरियों की भर्ती करने को हरी झंडी दे दी है। वित्त विभाग ने विभिन्न विभागों में 30,453 रिक्त पदों को भर्ती करने की अनुमति दी है।

टीएसपीएससी की ओर से भर्ती किये जाने वाले ग्रुप वन की नौकरियों के अलावा, पुलिस, जेल, परिवहन और चिकित्सा विभागों में 30,453 पदों की भर्ती करने की मंजूरी दी हैं। पता चला है कि वित्त मंत्रालय संबंधित विभागों के मंत्रियों और अधिकारियों द्वारा शेष विभागों में रिक्त पदों की समीक्षा के बाद भर्ती किया जाएगा। संबंधित शाखाओं में रिक्त पदों के आधार पर विभिन्न भर्ती संस्थाओं द्वारा नियुक्ति की जाएगी। सरकार ने जीओ जारी कर विभागवार नौकरी भर्ती करने की अनुमति दी है।

विधानसभा बजट सत्र के दौरान सीएम केसीआर ने घोषणा की थी कि नौकरियों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न शाखाओं में 80,039 पद खाली है। संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विभिन्न शाखाओं में रिक्त पदों को भरने के संबंध में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पूरा किया गया है। पदों की भर्ती के लिए वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दी है। अब अधिसूचना जारी किया जाना शेष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X