खैरताबाद गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुदर्शन मुदिराज का निधन, पंजागुट्टा श्मशान वाटिका में अंतिम संस्कार

हैदराबाद: खैरताबाद गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष सुदर्शन मुदिराज का निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमारी से पीड़ित थे और अस्पताल में इलाज चल रा था।

सुदर्शन ने शुक्रवार की मध्यरात्रि 12.31 बजे अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। यह बात उनके बेटे सिंगारी राज कुमार ने मीडिया को दी। उन्होंने यह भी बताया कि सुदर्शन मुदिराज का अंतिम संस्कार पंजागुट्टा श्मशान घाट में किया जाएगा। सुदर्शन के निधन पर अनेक नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

आपको बता दें कि सुदर्शन के नेतृत्व में खैरताबाद गणेश उत्सव के भव्य आयोजन किया जाता था। इस साल मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित करने में काफी बड़ा योगदान रहा है।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने खैरताबाद गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष सुदर्शन मुदिराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थनाहैं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और इस कठिन समय में उनके परिवार के सदस्यों को साहस प्रदान करें। उनके साथ बिताये दिनों को याद किया।

1954 में बाला गंगाधर तिलक के आह्वान पर सुदर्शन मुदिराज ने खैरताबाद में गणेश की एक फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की थी। सुदर्शन को केवल तेलंगाना बल्कि भारत में भी प्रसिद्धि पाई। श्रमशक्ति पुरस्कार प्राप्त सुदर्शन मुदिराज हमेशा लोगों के बीच रहे हैं और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कई सेवा कार्यक्रम चलाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X