CM KCR वरंगल दौरे में बड़ा हादसा टला, महिला सुरक्षा अधिकारी वाहन में से गिरी नीचे

हैदराबाद: मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) के वरंगल के दौरे के दौरान एक बड़ा हादसा टला। मुख्यमंत्री के स्वागत करने के लिए जाते समय एक महिला अधिकारी दुर्घटना का शिकार हो गई। आपको बता दें कि सीएम केसीआर शनिवार को वरंगल के दौरे पर है।

इसी क्रम में जनगांव जिले के पेंबर्ती कलातोरण के पास केसीआर का स्वागत करने के लिए मंत्री एर्राबेल्ली दयाकर राव, विधायक और सुरक्षाकर्मी रवाना हो गये। इसके बाद काफिला वापस जाते समय वाहन में से एक महिला सुरक्षा अधिकारी नीचे गिर गई।

हरकत में आये अधिकारियों ने वाहन को रोक दिया। पता चला है कि महिला अधिकारी मामूली सी चोट आई है इसके बाद वह काफिले में एक अन्य वाहन में बैठकर सीएम की बैठक के लिए रवाना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X