हैदराबाद : तेलंगाना राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के गैर-अध्यापक कर्मचारियों के संघ (TUNTEA) की नई कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। इन चुनावों में संघ के महासचिव के रूप में कांतम प्रेम कुमार चुने गए। प्रेमकुमार वर्तमान में वे डॉ. बी. आर. अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी नॉन-टीचिंग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

जवाहरलाल नेहरू आर्किटेक्चर एंड फाइन आर्ट्स यूनिवर्सिटी के मंच पर राज्य स्तरीय जनरल बॉडी मीटिंग और चुनाव संपन्न हुए। जेएनएएफएयू नॉन-टीचिंग कर्मचारी संघ ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की। 17 जून को हुई इस बैठक में राज्यभर के तेलंगाना के सभी विश्वविद्यालयों से संबंधित नॉन-टीचिंग कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। ‘एकता में ही शक्ति है’ के नारे के साथ सभी कर्मचारी एकजुट होकर अपने नए नेतृत्व का चुनाव किया।

यह भी पढ़ें-
डॉ. बी. आर. अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी में कार्यरत प्रेम कुमार के इस अहम पद के लिए चुने जाने पर नॉन-टीचिंग कर्मचारी संघ ने खुशी जताई है। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि नव निर्वाचित कार्यकारिणी विश्वविद्यालय के नॉन-टीचिंग कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की प्राप्ति के लिए प्रेम कुमार का नेतृत्व निरंतर प्रयास करेगा। साथ ही उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है कि नव नियुक्त महासचिव सरकार के नाक में दम कर सकता है।
