बीजेपी के राष्टीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी को ‘जीवन संग्राम क्रान्तिवीर पण्डित गंगाराम वानप्रस्थी’ पुस्तक भेंट

हैदराबाद: भाग्यनगर युवा दिवाली मिलन समारोह में राज्यसभा सांसद और बीजेपी के राष्टीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस कार्यक्रम के संयोजक सतीश जाजू और स्वतंत्रता सेनानी पण्डित गंगाराम स्मारक मंच के अध्यक्ष भक्त राम ने जीवन संग्राम – क्रान्तिवीर पण्डित गंगाराम वानप्रस्थी पुस्तक भेंट किया।

डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त किया कि हैदराबाद मुक्ति संग्राम के सेनानी पण्डित गंगाराम जी की जीवनी पुस्तक को राजेन्द्र जिज्ञासु जी पंजाब ने लिखी है। उन्होंने कहा कि इस तरह ऐतिहासिक पुस्तक सभी को पढ़नी चाहिए। इस महान क्रांतिकारी की जीवनी से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष प्रदीप जाजू, सोमनाथ, सुनील, धर्मपाल, रणधीर सिंह, विजय राम,श्रीनिवास मोदानी, रतन लाल जाजू एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X