‘महा’ सस्पेंस खत्म, देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री, आजाद मैदान में कल लेंगे शपथ

मुंबई : महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे के बाद से मुख्यमंत्री को लेकर बना संस्पेंस खत्म हुआ है। महाराष्ट्र को अगला मुख्यमंत्री 5 दिसंबर को मिल जाएगा। मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां आजाद मैदान में जोरों पर चल रही हैं। इसी बीच बीजेपी विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया है। देवेंद्र फडणवीस के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद तय हो गया है कि वह ही महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बन रहे हैं। कोर कमेटी की बैठक में लगी फडणवीस के नाम पर मुहर लगाई गई। सुधीर मुनगंटीवार और चंद्रकांत पाटिल को प्रस्तावक बनाया गया है। वहीं आशीष शेलार और रविंद्र चव्हाण प्रस्ताव का अनुमोदन करेंगे।

बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर आईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अध्यक्षता की। विधायक दल की बैठक से बीजेपी के सभी विधायकों ने एक साथ कहा कि वे सभी देवेंद्र फडणवीस के साथ हैं। भाजपा से नवनिर्वाचित विधायक प्रवीण वसंतराव तायडे ने कहा कि हमनें मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस को चुना है। वह ऐसे नेता हैं जो महाराष्ट्र में सकारात्मक बदलाव और बेहतरी ला सकते हैं। वह सभी को साथ में लेकर चलते हैं। सभी विधायकों ने उन्हें चुना है। उन्हें पांच साल सरकार चलाने का अनुभव है। एकनाथ शिंदे नाराज नहीं हैं। मैं उनके बारे में नहीं बोल सकता हूं। लेकिन, वह बीमार चल रहे हैं।

बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक रवि राजा ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पूरी पार्टी ने इस फैसले का समर्थन किया है। महाराष्ट्र को आगे की प्रगति के लिए देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व की जरूरत है। एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम के तौर पर काम करेंगे। जब देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री होते हुए पिछली सरकार में डिप्टी सीएम का पद महाराष्ट्र की जनता की हित के लिए स्वीकार किया था।

Also Read-

మహారాష్ట్ర సీఎం అభ్యర్థిని ప్రకటించిన బీజేపీ

హైదరాబాద్ : వారం రోజులుగా ఉత్కంఠగా సాగుతున్న మహారాష్ట్ర సీఎం అభ్యర్థి ఎంపికపై క్లారీటి వచ్చింది. మహారాష్ట్ర కొత్త సీఎంగా దేవేంద్ర ఫడ్నవీస్‌‌ను బీజేపీ కోర్‌ గ్రూప్‌ సమావేశంలో నిర్ణయించింది. అంతకు ముందు బీజేపీ శాసనసభాపక్ష నేతగా ఫడ్నవీస్‌ ప్రతిపాధించిగా.. పార్టీ సభ్యులంతా ఏకగ్రీవంగా ఎన్నుకున్నారు. దీంతో అధికారికంగా ఫడ్నవీస్‌ ను మహారాష్ట్ర సీఎం అభ్యర్థింగా బీజేపీ చీఫ్‌ ప్రకటించారు.

అయితే ఈ రోజు 3.30కి మహాయుతి కూటమి నేతలు గవర్నర్‌ను కలిసి ప్రభుత్వ ఏర్పాటుకు అవకాశం ఇవ్వాలని కొరనున్నారు. అలాగే రేపు ముంబై ఆజాద్‌ మైదాన్‌లో ప్రమాణస్వీకారం జరగనుండగా ఇప్పటికే అన్ని ఏర్పాట్లు పూర్తి చేశారు. ఈ ప్రమాణ స్వీకారంలో సీఎం ఫడ్నవీస్‌తో పాటు, అజిత్ పవార్, మాజీ సీఎం షిండేలు ఇద్దరు డిప్యూటీ సీఎంలుగా ప్రమాణ స్వీకారం చేయనున్నారు. ఈ మహత్తర కార్యక్రమానికి ప్రధాని మోడీతో పాటు బీజేపీ కీలక నేతలు, అలాగే ఎన్డీయే మిత్ర పక్ష పార్టీల సీఎంలు హాజరు కానున్నట్లు తెలుస్తోంది. (ఏజెన్సీలు)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X