Happy Diwali-2026 : दिवाली के दिन हादसे हों तो इस नंबर पर डायल करें

हैदराबाद : छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बड़ी उत्साह से मनाई जाने वाली दिवाली के दिन अनचाहे हादसे भी होते रहते हैं। इसलिए पटाखे जलाते समय सावधान रहने की तेलंगाना कमांड कंट्रोल सेंटर (TGICCC) ने सलाह दी है। दिवाली का जश्न सुरक्षित तरीके से मनाने का सुझाव दिया है।

सेंटर ने कहा है कि बिजली की सजावट के मामले में भी सावधानी बरतना जरूरी है। आग लगने, चोट लगने और धमाके होने से बचने के लिए पहले से सावधानी बरतने की अपील की है। बिजली के शॉर्ट सर्किट पर सतर्क रहने के लिए 7 नवंबर को प्रेस नोट जारी किया है।

सेंटर ने आग लगने या कोई भी आपातकालीन स्थिति आने पर तुरंत डायल 112 करने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि 24 घंटे उपलब्ध तेलंगाना इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम रहेगा। भरोसा दिया है कि पुलिस, फायर और चिकित्सा सेवाओं के समन्वय से आपातकालीन मदद मिलेगी।

Also Read-

TGICCC ने कहा है कि समय पर 112 पर कॉल करने से जान-माल के नुकसान को रोका जा सकता है। इस मौके पर TGICCC अधिकारियों ने सभी लोगों को सुरक्षित और खुशहाल दिवाली की शुभकामनाएं दीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar