हैदराबाद : आईपीएल-2026 के 19 सीजन में खेले गये फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चैंपियन चैंपियन बन गया। बैंगलोर ने 18 ओवरों में 5 विकेट खोकर 161 रन बनाये। इस मैच अनेक मोड़ दिखने को मिले है। हालांकि, ये मोड़ जीटी के लिए फायदे में नहीं बदल पाये। इस तरह आरसीबी दुसरी बार चैंपियन बनी है।
यह भी पढ़ें-
टॉस हारकर गुजरात टाइटन्स निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 155 रन ही बना पाई। कप्तान गिल, साई सुदर्शन, बटलर, मिडिल ऑर्डर पूरी तरह नाकाम रहे। सिर्फ पांचवें नंबर पर आए वाशिंगटन सुंदर ने ही अर्धशतक लगाया। बाकी सभी खिलाड़ी फेल हो गए। इस वजह से गुजरात टाइटन्स कम स्कोर पर ही सिमट गई। निर्धारित 20 ओवरों में 156 रन बनाने के लक्ष्य के लिए बैंगलोर टीम ने पांच विकेट खोकर आईपीएल-19 के इस सिजन में 161 रन बनकर कप पर कब्जा जमा लिया।
